Aaj Ka Rashifal 24 January : आज किन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें 24 जनवरी का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 24 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() आज का राशिफल |
मेष : श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए क्रीयाशीलता बढ़ेगी।
मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।
वृश्चिक : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधित तनाव मन को चिंतित करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी।
मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
कुंभ : कुछ भी नया कर पाने में असमर्थता से मन को परेशान रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में छवि खराब हो सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
| Tweet![]() |