Weekly Horoscope 21 to 28 January 2024: यहां पढ़ें 21 से 28 जनवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Jan 2024 10:19:44 AM IST

आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी। यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


मेष : इस सप्ताह पुरानी चली आ रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापारी वर्ग के लोगों का काम का बोझ कम हो सकता है। साथ ही साथ किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। अतिरिक्त धन लाभ के लिए विचार बना सकते है। तथा धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक स्तिथि बेहतर हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ सकता है।

वृषभ : इस सप्ताह धन की प्राप्ति के नए द्वार खुल सकते हैं। पुराने किये हुए निवेशों से लाभ हो सकता है। अगर किसी प्रकार का लोन लेने की सोच रहे हैं तो वह सम्भव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी मिल सकती है। प्रेम-संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने ऊपर खर्चा कर सकते हैं।

मिथुन : इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। माँ का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद तथा मकान से सम्बंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। अच्छे कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ स्तिथियाँ अच्छी हो सकती हैं।

कर्क : इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। आप अपने अंदर नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। अगर नौकरी की तलाश में हैं तो नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे तथा उनका सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे अबसर मिल सकते हैं। पारिवारिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

सिंह : इस सप्ताह मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन के कार्य में हैं तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार को लेकर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नये रोजगार के ऑफर मिल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में फिजूल के खर्चे परेशान कर सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सतर्कता बरतें। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है।

कन्या : इस सप्ताह अध्यापन, बैंकिंग तथा छपाई के कार्यों से सम्बन्धित जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में स्तिथियाँ बहुत अच्छी रहेंगी तथा अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी पर खर्चा हो सकता है। अटका हुआ धन मिल सकता है जिसके चलते आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

तुला : इस सप्ताह परिवार की खुशियों के लिए समय दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों में स्थितियाँ आपके पक्ष में हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें हो सकती हैं। आपके सहयोगी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

वृश्चिक : इस सप्ताह आप अपने आत्मबल तथा प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन लाभ के लिए यह सप्पाह अच्छा साबित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ शारीरिक कष्ट या व्यर्थ की चिंताएँ हो सकती हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में स्तिथियाँ अच्छी बनी रहेंगी तथा लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं।

धनु : इस सप्ताह चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह आपको मनोनुकूल परिणाम प्रदान कर सकता है। वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में समय सकारात्मक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है। आर्थिक स्तिथि अच्छी बनी रह सकती है। माता का प्रेम मिल सकता है।

मकर : इस सप्ताह किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना हो सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में किसी प्रकार की नयी उपलब्धि मिल सकती है। शत्रुओं से सचेत रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद में चल रहे मनमुटावों को सुधारने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। धन को लेकर सुधार संभव है।

कुंभ : इस सप्ताह आप अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्राओं के चलते स्वास्थ्य में गिरावट देख़ने को मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होने के अच्छे योग बन सकते हैं। अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा मर्यादित रखें अन्यथा किसी अपने को आपकी कटु वाणी से दुःख पहुंच सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन : यह सप्ताह सुखों में बढ़ोत्तरी वाला रह सकता है। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, अतः एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति सामान्य रह सकती है अगर किसी प्रकार के बदलाव के इक्छुक हैं तो अभी टाल दें। सप्ताह के मध्य भाग में धनप्राप्ति के योग बन सकते हैं। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment