Aaj Ka Rashifal 21 November : इन तीन राशि वालों के मान- सम्मान में होगी वृद्धि, जानें आज का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 21 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 21 November |
मेषः इस राशि के जातक के लिए नौकरी और व्यापार तथा छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने बाला बना रहेगा।
बृषभः इस राशि के जातकों को अपनी चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। सभी कार्यो में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुनः अपने पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है।
कर्कः कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है। आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है।
सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आय तथा जमा धन राशि में बढ़ोत्तरी के योग बने रहेंगे। सभी कार्यो में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कन्याः आपके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध तथा चिड़चिडेपन से दूर रहें।
तुलाः अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा होगी।
वृश्चिकः इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
धनुः भाग्य का विकास होगा तथा किये जा रहे कार्य सफल होंगे। किस्मत का भरपूर साथ होने से आपको कार्यक्षेत्र मे सफलता जल्दी प्राप्त होगी।
मकरः मकर राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कुंभः व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा जा सकता है।
मीनः शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी तथा व्यापरिक क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
| Tweet![]() |