बुधवार, 8 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 08 Feb 2023 09:31:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 8 फरवरी, 2023 का राशिफल।


बुधवार, 8 फरवरी, 2023 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।              
बृषभ : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।                 
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें।
कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।           
सिंह : आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
तुला : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।             
वृश्चिक : किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।       
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
कुंभ : बिरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर के योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment