सोमवार, 6 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 06 Feb 2023 08:20:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 फरवरी, 2023 का राशिफल।


सोमवार, 6 फरवरी, 2023 का राशिफल

मेष: प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा।                    
बृषभ: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।                      
मिथुन: अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे। भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं।                
कर्क: बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।            
सिंह: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आप में दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।              
कन्या: असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रही है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।                   
तुला:  प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं।            

वृश्चिक: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।            
धनु: भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी, परन्तु इससे अभिमानी न बनें।                 
मकर: व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा। अपनी स्थिति को लेकर मन मेह हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।                
कुंभ:  परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।
मीन: प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment