शनिवार, 4 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 04 Feb 2023 08:11:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 4 फरवरी, 2023 का राशिफल।


शनिवार, 4 फरवरी, 2023 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
बृषभ : नाजुक संबंधों के बीच मधुरता लायें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। पुरानी बातों को मत सोचें।
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में आकस्मिक सफलता संभव।
सिंह : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं हल होंगी।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न पालें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचार आयेंगे।
मकर : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में कोई निर्णय न लें।
कुंभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छबि खराब होगी।
मीन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। अत इसे सुधारें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।


 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment