बृहस्पतिवार, 12 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 12 May 2022 12:01:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 12 मई, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 12 मई, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।              
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।          
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। घर में खुशहाली रहेगी।      
सिंह : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।         
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर रहेगा तथा स्थान परिवर्तन का योग भी है।

तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता रहेगी।                
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करना आपको शोभा नहीं देता। अत: बिना वजह ऐसा करने से बचें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।  
मकर : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनाकर चलें। अपने समय का सदोपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।     
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिक सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ेंगी।        
मीन : नये कार्य पूर्ण होंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment