बुधवार, 11 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 11 May 2022 12:03:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 11 मई, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 11 मई, 2022 का राशिफल

मेष : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।            
बृषभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिेगा।              
मिथुन : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।               
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।         
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता होगा।         

कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।          
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।
वृश्चिक : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।     
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की बातों को इधर-उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें।         
मकर : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें।
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।            
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में सरगर्मियां बढ़ेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment