मंगलवार, 3 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 03 May 2022 01:15:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 3 मई, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 3 मई, 2022 का राशिफल

मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। क्षमता से अधिक व्यय से मन परेशान होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। नये उत्साह व कार्य की क्षमता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : ईश्वरीय कृपा से कठिन-कठिन परिस्थिति से  निपटने में सक्षम होंगे। सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठ जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।    
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। लेकिन सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। ईश्वरीय आस्था से आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।                
सिंह : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।      
कन्या : भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेगा। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर केन्द्रित हो। परिजनों का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा।                  
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। दूसरों की कमियों का आकलन ईश्वर पर छोड़ दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक :  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बननें दें। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।             
धनु : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।                
मकर : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा।               
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा। ईश्वरीय आस्था द्वारा उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे।                   
मीन : बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। भविष्य संबंधी चिन्ता मन को परेशान करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment