सोमवार, 2 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 02 May 2022 12:18:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 2 मई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 2 मई, 2022 का राशिफल

मेष : घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदोपयोग करें।          
बृषभ : किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें।
मिथुन : किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।  
सिंह : ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचे।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।              
कन्या : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।              
तुला : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। दाम्पत्य व पारिवारिक संबंधो में कटुता दुश्मनी न बननें दें।

वृश्चिक : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।                  
धनु : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।              
मकर: अनावश्यक व्यय को नियंत्रण करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा।                
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।                  
मीन : घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पूजा-पाठ व अच्छे विचारों में मन केन्द्रित होगा। वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment