Aaj Ka Rashifal, Saturday, July12, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 12 जुलाई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, July12, 2025: आज 12 जुलाई 2025, शनिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() शनिवार, 12 जुलाई, 2025 का राशिफल |
मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
सिंह : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
तुला : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
| Tweet![]() |