Weekly Horoscope 13 to 19 July 2025: जानिए 13 से 19 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 13 to 19 July 2025: आज हम आपको बताएंगे 13 से 19 जुलाई तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार |
मेष-अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आपर कोई निर्णय न लें।
वृषभ-अवरोधित कार्य हल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कुछ नये दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
मिथुन-इस सप्ताह आपका मन कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यों की ओर केंद्रित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक होगा। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
सिंह-इस सप्ताह थोड़ा नकारात्मक विचारों से ग्रसित रहेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त हो सकते हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातावरण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा हागा। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसमें सुधार लायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
तुला-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई दिशा में केंद्रित होगा। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से म्बन्धी सम्बन्धी से भावनात्मक कष्ट भावनात्मक हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न लायें। पुरानी समस्याएं हल होंगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में मन असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-मन नये कार्य पर केंद्रित होगा। रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को मन नई उमंग से प्रभावित रहेगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है। जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुखा में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे।
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं एवं आशंकाओं से मन ग्रसित रहेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
14 जुलाई-पंचक (पचखा), संकष्टी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार व्रत। 15 जुलाई-पंचक (पचखा), श्री नाग पंचमी व्रत (मरुस्थल एवं बंगाल में), भौम व्रत, गौरी पूजा। 16 जुलाई-पंचक (पचखा), भद्रा शुरु रात्रि 09:03 बजे से, संकल्पादि में प्रयोजनीय वष्रा ऋतु शुरु। 17 जुलाई-पंचक (पचखा) समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 03:39 बजे, भद्रा समाप्त प्रात 08:06 बजे तक। 18 जुलाई-बुध वक्री प्रात 10:13 बजे। 19 जुलाई-भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 01:28 बजे से, सूर्य पुष्य नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 05:20 बजे प्रवेश करेगा। 20 जुलाई-भद्रा समाप्त अप. 12:14 बजे तक, शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में अप. 12:56 बजे प्रवेश करेगा।
| Tweet![]() |