Aaj Ka Rashifal, Monday, July 14, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 14 जुलाई, 2025 का राशिफल

Last Updated 14 Jul 2025 08:18:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, July 14, 2025: आज 14 जुलाई 2025, सोमवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। इधर-उधर की बातों में मन न लगाएं सिर्फ अपने कर्तव्यों पर केन्द्रित हों। पारिवारिक अथवा कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।

बृषभ :  नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं। किसी पुराने मित्र से मिलने का योग बन रहा है।

सिंह :  कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। इधर की बात उधर करना आपकी छबि के लिए हानिकारक हो सकता है।

तुला : बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। धार्मिक व सामाजिक कायरे में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है।

वृश्चिक : भविष्य में अच्छी योजनाएं बन रही हैं, आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।

धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें।

मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।  हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  नये लक्षों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।

कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्षों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। किसी निकटस्थ संबंधी से लाभ के आसार हैं। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग भी बन रहे हैं।

मीन : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment