मंगलवार, 28 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 28 Dec 2021 12:00:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 28 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष: जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत साबित करेंगे।  
बृषभ: व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। अपनी भावुकता पर नियत्रंण करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं।     
मिथुन: भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी। परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव।          
कर्क: रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी, परन्तु पारिवारिक चिन्ताओं से मन ग्रसित होगा। मन पूजा-पाठ में केन्द्रित होगा। दूसरों के कहने पर आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं।     
सिंह: घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।          
कन्या: नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।      
तुला: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों।      

वृश्चिक: अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को प्रभावित करेंगी।          
धनु: दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्म सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें।     
मकर: धनागम के स्रोत बनेंगे। मन भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।          
कुंभ: कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।       
मीन: राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न होने दें। हर बीते हुए भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment