26 दिसम्बर, 2021 से 1 जनवरी 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 दिसम्बर, 2021 से 1 जनवरी 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 26 दिसम्बर, 2021 से 1 जनवरी 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष : ईश्वरीय आस्था से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अच्छे समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
वृषभ : प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में ब्यस्तता बढ़ेगी। समय का पूर्ण उपयोग करें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से मकसद पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मिथुन : इस सप्ताह ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। मन सामाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सम का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क : बहुत सारे अधूरे कार्य हल होंगे। मन को रचनात्मक दिशा दें। रोजगार में परिश्रम का लाभ मिलेगा एवं प्रतिभा स्थापित करेंगे। यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह : इस संघषर्पूर्ण समय में भी आप सामान्य स्थिति में होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनेगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या : ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थ्ता को लेकर परेशान होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से जानकारों की सलाह लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला : इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। बीती बातों को भूलें। मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक : कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु : परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रोजगार क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। वर्तमान समय में महत्वपूर्ण समय का पूरा लाभ उठाएं।
हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। कोई मांगलिक कार्य हेतु विचारमग्न होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ.ेगी।
मकर : परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। घर में मांगलिक आयोजन संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ : जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कुछ नये आसार से अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन : भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। किसी मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आय के नये साधन सुलभ होंगे। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। मन को ईश्वरीय आस्थ पर केंद्रित रखें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी मेहमान के आगमन से वातावरण खुशहाल रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।
Tweet![]() |