मंगलवार, 30 नवम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 30 Nov 2021 12:03:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 30 नवम्बर, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 30 नवम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।        
बृषभ : सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।        
मिथुन : नयी योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।             
कर्क : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा।       

कन्या : नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन आ रही परेशानियों से न डरें, क्योंकि आने वाला समय अच्छा है।                
तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति होगी।               
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।          
धनु : पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट रहने का प्रयत्न करें।            
मकर : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।                
कुंभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।               
मीन : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment