कैसा रहेगा आपके लिए 12 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 12 Oct 2021 12:26:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।     
बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद नकारात्मक मन: स्थिति प्रगति में बाधक बनेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अत्यधिक बोलना लाभ से वंचित करेगा।               
मिथुन : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। व्यवहार क ुशलता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।
कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे।

सिंह : स्वाभिमानी स्वभाववश व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता रहेगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।                
कन्या : किसी नये क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर प्रसन्न दिखेंगे। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे।                      
तुला : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी।            
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे।
धनु : सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छबि को कुप्रभावित कर सकता है। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी बातों कों भूल वर्तमान में जियें।
मकर : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।
कुंभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।               
मीन : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment