11 अक्टूबर, 2021 का राशिफल, ज्योतिष

Last Updated 11 Oct 2021 12:12:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अक्टूबर, 2021 का राशिफल, ज्योतिष।


11 अक्टूबर, 2021 का राशिफल, ज्योतिष

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी  भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।          
बृषभ : असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पायें।               
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।        
कर्क: परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।                 
सिंह : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।          

कन्या : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।  मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।                
तुला : कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केंद्रित हो सकते हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें।          
वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।         
धनु:  नवीन संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।               
मकर : जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है।
कुंभ : कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों का सामना करने का समय है।
मीन :  थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment