22 से 28 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 22 Aug 2021 12:15:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 से 28 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल।




साप्ताहिक राशिफल

मेष-परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में ब्यय संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्यों का समाधान होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए प्रयासरत होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     

मिथुन-इस सप्ताह आपका मन कुछ धार्मिक व सामाजिक कायरे में केंद्रित होगा किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुलता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कुछ पुरानी मार्मिक बाते मन को दुखित करेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।     
सिंह-इस सप्ताह कुछ नकारात्मक विचारों से परेशान होंगे किंतु श्रेष्ठजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से रुका कोई कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। आपका गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्चस्तरीय लोगां से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।        
तुला-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई-नई दिशाओं में केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से मन चिंतित होगा। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में अपेक्षा से अधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को  शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।   
धनु-कुछ शंकाएं पुराने संबंधी में कटुता पैदा करेंगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, क्योंकि निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि को कुप्रभावित करता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं नई उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-कुछ अप्रिय बातें संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन से ब्यस्तता बढ़ेगी। नये आसारों से आपके अंदर अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करवायेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं  शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आर्थिक अभाववश चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियो के लिए समय ब्यस्तता का होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का कतई बुरा न माने। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी।         

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment