8 से 14 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 08 Aug 2021 12:07:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


8 से 14 अगस्त, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-संघर्ष के साथ नई सफलताओं की मंजिल मिलेगी। चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।    
वृषभ-योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा से अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कायार्ें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   

मिथुन-इस सप्ताह भावनात्मक रूप से रुप से एकाकीपन का एहसास होगा। आपकी जुझारु प्रवृति से समस्याएं हल होंगी। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।     
कर्क-ऐसा तो कदाचित संभव नहीं है कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में समझौतावादी रवैया अपनायें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफल जल्द होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है।      
सिंह-आपका मन धार्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे।
कन्या-इस सप्ताह पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन अच्छी आशाओं से प्रभावित रहेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।    
तुला-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। बस सिर्फ मनोबल बनाए रखें। महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो न पालें। पुरानी बातों को भूल नये सिरे से शुरुआत करें। वर्तमान दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समय से करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।   
वृश्चिक-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि पूरे परिवार का दारोमदार आप पर टिका है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
धनु-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन में अरुचि संभव। अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित रहेंगे। रोजगार क्षेत्र में लाभ की स्थिति से प्रसन्न होगा।
हर बात को रुखे ठंग से बोलना कभी-कभी हानिकारक हो सकता है। अत: थोड़ा सुधार लायें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।   
मकर-सगे-संबंधियों के बीच अच्छी घटनाओं के पल याद करें न कि खराब घटनाओं के। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख बढ़ेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसमा के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों चिंता रहेगी।
कुंभ-आर्थिक व पारिवाकि चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। पूरे सप्ताह परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होंगे। वर्तमान गोचर की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा सगे-संबंधियों के बीच भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी वाक्पटुता व व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता हुआ नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचिन कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मीन-भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। दूसरों की आलोचना करना छोड दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से दूरी बनायें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment