मंगलवार, 15 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 15 Jun 2021 09:04:54 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 15 जून, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 15 जून, 2021 का राशिफल

मेष : अपने इष्ट देव की आराधना करके कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो सफलता मिलेगी। अच्छे कायरें द्वारा अच्छी छबि प्राप्त करेंगे। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव।                 
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार बनेंगे। कोई अवरोधिक कार्य हल होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।                 
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।    
कर्क : अपनी क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होगा। स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों।   
सिंह : घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से परेशान होंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ साधनाभाव की अनुभूति होगी।
कन्या : जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से डरने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन मे कटुता के आसार हैं।  जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिंतित होगा।     
तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। रोजगार की कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।        
वृश्चिक : किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साहित होंगे। मनोबल एवं अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें रहेंगी।   
धनु : अपने मन से नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे।
मकर : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।  काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।            
कुंभ : धार्मिक कायरे में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
मीन : नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी।  अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो कें सफलता मिलेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment