13 से 19 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Jun 2021 11:42:52 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल


साप्ताहिक राशिफल

मेष-योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अपनी क्षमता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय के योग है। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का स भय होगा। नई स्थितियों से प्रतिभाओं का संचार होगा। प्रतिभावान होने के साथ यदि एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन-विषम स्थितियों में हिम्मत न हारें क्योंकि आपके उपर परिवार का दारोमदार टिका है। रविवार एवं मंगलवार को क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं। अत: हर स्थिति में मनोबल व धैर्य बताये रखें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य  को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलतायें मिलेंगी। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।   
सिंह-परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।  
कन्या-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें।  बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
तुला-इस सप्ताह ईश्वरीय आस्था से मन  सुख-शांति का एहसास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति होगी। संवेदनशील मन किसी नयी किसी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण तनाव का कारण बन सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
वृश्चिक-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न मानें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की  समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केंद्रित करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  मकर-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते रहते हैं। पारिवारिक वातावरण में रह-रहकर छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा। एक तरफ परिवार  में सुखद स्थिति होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। आपको प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने पर असंतोष की अनुभूति करेगा। राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथलपुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाता बढ़ेगी।  
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति में इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment