बुधवार, 26 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 May 2021 08:42:49 AM IST

जानिए आज बुधवार, 26 मई, 2021 का राशिफल


बुधवार, 26 मई, 2021 का राशिफल

मेष: वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्य क्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और अपने को उसी में केन्द्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें।        
बृषभ: ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है।     
मिथुन: किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।     
कर्क: सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।      
सिंह: सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य सम्बन्धी चिन्ताएं मन पर प्रभावी शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।     
कन्या: मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।
तुला: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी।      
वृश्चिक: हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।  नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नए क्षेत्र में निवेश से बुद्धि जीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।       
धनु: कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।          
मकर: भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें।        
कुंभ: पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       
मीन: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें।  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment