बृहस्पतिवार, 6 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 May 2021 08:54:30 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 6 मई, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 6 मई, 2021 का राशिफल

मेष: पुराने संबंधों से लाभ संभव। नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसान लगेगा।            
बृषभ: परिजनों के साथ मधुर संवाद करें।   मन को सकारात्मक दिशा में केन्द्रित करें। वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं वक्त के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन है।       
मिथुन: मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।          
कर्क: नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकटस्थ संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।                
सिंह: क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय मत लें। आवेश में लिए गये निर्णय से हानि संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लाएंगी।  
कन्या: ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लांछन मिल सकता है। कुछ पूर्ववत् स्थितियों  सुधार के आसार बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के योग बन रहे हैं।          
तुला: महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बन रहे हैं। कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बन सकते है।
वृश्चिक:  सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अर्थाभाव और भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें निश्चित ही सफलता मिलेगी।      
धनु: परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। कष्टकारी हो सकता है।       
मकर: सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आप पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
कुंभ: आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।  इससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्कता से काम लें।  
मीन: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।   भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment