मंगलवार, 4 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 04 May 2021 08:51:00 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 4 मई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 4 मई, 2021 का राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में  मधुरता बढ़ेगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।
बृषभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा।             
मिथुन : बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठ जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईरीय कृपा से कठिन-कठिन परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। ईरीय आस्था से आपकी सारी समस्याएं खुद व खुद सुलझ जाएंगी धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।             
सिंह : भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेगा। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।              
कन्या : परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर केन्द्रित हो। परिजनों का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।               समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा।         
तुला : दूसरों की कमियों का आकलन ईर पर छोड़ दें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक सम्बन्धों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।                       
वृश्चिक :  आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बननें दें।           
धनु : किसी विपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं  है।              
मकर : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।             
कुंभ : ईरीय आस्था द्वारा उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा।                 
मीन : कुछ भविष्य संबंधी चिन्ता मन को परेशान करेगी।  बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment