शुक्रवार, 23 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 23 Apr 2021 08:23:36 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 23 अप्रैल, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 23 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। अच्छी अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ तत्पर रहेंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।    
बृषभ : असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा।                   
मिथुन : वर्तमान स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ का ख्याल रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। भावुकता से शोषण की आशांका है।    
कर्क : परिजनों की चिंता मन में उत्पन्न होगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।                 
सिंह : स्वास्थ का ख्याल रखें और मन को सकारात्मक कायरे में केंद्रित करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।          
कन्या : कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने भाग्य को कोसना छोड़ सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी।                  
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन में नीरसता कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिंतित होगा।        
वृश्चिक : अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बने। संबंधों में मधुरता हेतु आपस में विास कायम करें। भावुकतावश सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक शोषण की आशंका है।
धनु : वर्तमान समय को देखते हुए स्वास्थ का ख्याल रखें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। अपने अंदर नयी उर्जा की अनुभूति करेंगे।
मकर : स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बनेंगे। अपने स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। उच्छृंखल स्वभाव से वातावरण में महत्ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अचल सम्पत्ति का क्रय संभव।   
कुंभ : रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन परेशान होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ मिलेगा। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
मीन : परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय संभव। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा न पालें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment