सोमवार, 19 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 Apr 2021 08:28:00 AM IST

जानिए आज सोमवार, 19 अप्रैल, 2021 का राशिफल


सोमवार, 19 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विास कायम करें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा।           
बृषभ: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।                   
मिथुन: भाग्य को कोसना छोड़ समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे। भावुकता वश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकती हैं।         
कर्क: बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। आपका स्वभाव आस-पास के वातावरण में आपका यश बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें।       ं      
सिंह: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।        
कन्या: असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। रोजगार के क्षेत्र में सफलता का आगाज हो रहा है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है।               
तुला:  कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ सम्बन्धों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा।     
वृश्चिक: जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।         
धनु: भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए सम्बन्धों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें।           
मकर:  अपनी स्थिति को लेकर मन में हीन भावना को पैदा न होने दें। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।         
कुंभ: परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।
मीन: जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment