शनिवार, 17 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 17 Apr 2021 08:30:07 AM IST

जानिए आज शनिवार, 17 अप्रैल, 2021 का राशिफल


शनिवार, 17 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। सामाजिक संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नये संबंधियों के प्रति मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लावें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें।
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार बनेंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन केंद्रित होगा। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
तुला : अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा।
वृश्चिक : आवेश में आकर कोई कार्य न करें। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। किसी प्रिय ब्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा।
धनु : अपने  अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : अपने मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियन्तण्ररखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा।
मीन : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। आय के नये रास्ते सुलभ होगें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होगा।




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment