11 से 17 अप्रैल, 2021 तक साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 Apr 2021 11:47:25 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 से 17 अप्रैल, 2021 तक साप्ताहिक राशिफल।


11 से 17 अप्रैल, 2021 तक साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासो की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों मन को बोझिल करेंगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव।  घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्तता का समय होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।  

मिथुन-इस सप्ताह पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से मन प्रभावित रहेगा। दूसरों की आलोचना करने से छबि कुप्रभावित होगी। आप में अदभुत क्षमता है, जरुरत है मनोबल बनाए रखने की। स्वयं को रचनात्मक कार्य में लगायें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
कर्क-एक तरफ परिवार  में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। नई प्रतिभाओं का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
सिंह-इस सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष है। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति आपको अवसादित कर सकती है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाओं से सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग बड़ी ही मजबूती से मिलेगा।   
कन्या-एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा, वहीं प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनाव का कारण बन सकता है। ऐसा तो कदाचित नही हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता एवं धैर्य के साथ तत्पर रहें क्योंकि आपके ऊपर परिवार का दारोमदार टिका है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियो की पूर्ति में व्यय संभव। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ दायित्वों की पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
धनु-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नयी संवेदना का प्रभाव नये रिश्ते को जन्म देगा।
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील रहेंगे। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा।  
कुंभ-कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मीन-खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment