शुक्रवार, 4 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Dec 2020 02:34:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 4 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 4 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कुछ नयी सफलताएं खुद की क्षमताओं का एहसास करायेंगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।    
बृषभ : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।        
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।       
कर्क : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।     

सिंह : दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।    
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी।        
तुला : नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नौकरी-पेशे में राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।       
वृश्चिक : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।          
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाने का प्रयास करें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  
मकर : पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन निराश होगा।         
कुंभ : कठिन एवं विषम स्थितियों में परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन नें स्थान न दें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।           
मीन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment