सोमवार, 16 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 16 Nov 2020 05:04:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 16 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 16 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।   
बृषभ: कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देवे अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।      
मिथुन : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।
कर्क : संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा के दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। स्वास्थ्य के  प्रति ख्याल रखें।   
सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें।       

कन्या :  बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को भूल नए समय का स्वागत करें।       
तुला : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बनें।    
वृश्चिक : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।       
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।     
मकर : व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे।    
कुंभ :  बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।   
मीन : वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment