बृहस्पतिवार, 27 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Aug 2020 12:00:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 अगस्त, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 27 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने देवें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल जल्द ही पूरा होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञो के लिए ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा।    
कर्क : बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।    
सिंह : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।         
कन्या : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नौकरी का वातावरण अत्यंत सुखद होगा।      
तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाऐगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारीवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।      
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।  
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     
कुंभ : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।  महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिो के लिए अनुकूल समय।
मीन :  महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईर्ष्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment