9 से 15 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 09 Aug 2020 12:01:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


9 से 15 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक होंगी। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीयें। आंतरिक संतुष्टि के लिए उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
वृषभ-पूरे सप्ताह परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। संघर्षपूर्ण समय रहेगा किंतु मनोबल व धर्य बनाए रखें। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी-पेशे का वातावरण सुखद होगा।    

मिथुन-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो न पालें। पुरानी बातों को भूल जिंदगी को नये सिरे से प्रारम्भ करें। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।    
कर्क-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।     
सिंह-सगे-संबंधियों के बीच रुखा बोलना हानिकारक हो सकता है। नयी स्थितियां नयी प्रतिभाओं का संचार करेंगी। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनायें क्रियान्वित होंगी। कन्या-इस सप्ताह कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
तुला-जुझारू प्रवृत्ति से हर समस्या का सामना कर लेंगे। संवेदनशील मन पुरानी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समयानुकूल करें। संघषर्शील जीवन में सुख-दुख आता-जाता रहता है। अत: इसके साथ समझौता करके ही चलें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिये समय व्यस्ततापूर्ण होगा। जीवन में सुख-दुख आता रहता है। अत: हर स्थिति में ऊर्जावान रहें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु-किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आप दूसरों की निर्थक आलोचना करना छोड़ दें तो अच्छा लाभ मिलेगा।  
आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। 
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका आ गया है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ मधुरता लाने का प्रयास करें। हर स्थिति में मिनसारिता बनाये रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है। इसे सुधारें। किसी महत्वपूर्ण योजना की पूर्ति से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
कुंभ-इस सप्ताह संघर्ष के साथ सफलतायें भी मिलेंगी। वर्तमान ग्रहों की अनुकूलता काफी लाभप्रद है। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी व्यवहारकुशलता का लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
मीन-भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। अपने नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। दूसरों की आलोचना करने से आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment