मंगलवार, 4 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Aug 2020 12:31:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 अगस्त, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 4 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। क्षमता से आधिक व्यय से मन परेशान होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार में समस्याएं रहेंगी।  
बृषभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव होगा।           
मिथुन : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें। ईश्वरीय कृपा से विषम स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।             
कर्क : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं सुलझ जाएंगी, बस थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।          
सिंह : भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। मन में नीरसता व आलस्य न हावी होने दें।            

कन्या :  परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में केंद्रित होंगे। परिजनों का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा।  बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।           
तुला : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों के कमियां निकालना छोड़ें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।                    
वृश्चिक : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।।       
धनु : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से अचानक भेंट संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें।          
मकर : दूसरों की आलोचना न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।         
कुंभ : ईश्वरीय आस्था से उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में तत्पर होंगे। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा।             
मीन : कुछ भविष्य संबंधित चिंताएं मन को परेशान करेंगी। बड़े लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment