मंगलवार, 23 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Jun 2020 12:25:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 23 जून, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 23 जून, 2020 का राशिफल

मेष : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि के योग हैं। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे।         
मिथुन :  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनाये। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनाये। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन उत्साहित करेगी।         
कर्क : नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र।अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।         

सिंह : भविष्य के प्रति थोड़ा मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें।  
कन्या : दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिन्तित। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
तुला : जीविका में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।  दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।   
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है।  नये गणमान्य व्यक्तियों से संबंध बनेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। 
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें।
मकर : आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है।  आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।   
कुंभ :  पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनायें।  आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा।  
मीन: आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment