शनिवार, 25 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 Jan 2020 12:03:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 25 जनवरी, 2020 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:12, काशी-प्रात: 06:44, कानपुर-प्रात: 06:56, पटना-प्रात: 06:35, देहरादून-प्रात: 07:12, गोरखपुर-प्रात: 06:44, लखनऊ-प्रात: 06:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:54, काशी-सायं 17:36, कानपुर-सायं 17:45, पटना-सायं 17:27, देहरादून-सायं 17:47 गोरखपुर-सायं 17:32, लखनऊ-सायं 17:42 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:33, काशी-प्रात: 07:02, कानपुर-प्रात: 07:16, पटना-प्रात: 06:54, देहरादून-प्रात: 07:33, गोरखपुर-प्रात: 07:04, लखनऊ-प्रात: 07:14 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 18:19, काशी-सायं 18:02, कानपुर-सायं 18:11, पटना-सायं 17:52, देहरादून-सायं 18:12, गोरखपुर-सायं 17:57, लखनऊ-सायं 18:07 बजे।  राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक।  राष्ट्रीय माघ 03, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2076, सौर (मकर) माघ मास की 13, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 29, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु।  माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01)अर्धरात्रयोत्तर 04:31 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 04:36 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग अर्धरात्रयोत्तर 02:16 बजे तक, तदन्तर व्यतीपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि मे ही संचरण करेगा। माघ शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग समाप्त अर्धरात्रयोत्तर 04:36 बजे तक, द्विपुष्कर योग प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 04:36 बजे से, शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में सायं 17:48 बजे प्रवेश करेगा, बुद्ध उदय पश्चिम में अर्धरात्रयोत्तर 05:32 बजे।      
मौसम :  उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा ठंड में कमी होगी।



मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।                 
बृषभ : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
मिथुन : पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।   
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले।  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।           
सिंह : विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएगी। किसी बिपरीत लिंगी के संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
कन्या :  कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार के संदर्भ में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।                
तुला :  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा आपको उद्वेलित करेंगी।        
वृश्चिक : आसीम प्रतिभा के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।    
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।                 
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग।
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
मीन : अपना तनाव दूसरो के समक्ष जाहिर न करें। अनावश्यक दूसरो की आलोचना न करें। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment