शनिवार, 21 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 21 Dec 2019 01:52:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 21 दिसम्बर, 2019 का राशिफल


शनिवार, 21 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:09, काशी-प्रात: 06:38, कानपुर-प्रात: 06:52, पटना-प्रात: 06:30, देहरादून-प्रात: 07:09, गोरखपुर-प्रात: 06:40 लखनऊ-प्रात: 06:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:28 काशी-सायं 05:12, कानपुर-सायं 05:20, पटना-सायं 05:03, देहरादून-सायं 05.21 गोरखपुर-सायं 05:08, लखनऊ-सायं 05:17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.57, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.30, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.42, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02.22, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02.55, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.30, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.40 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01:57, काशी-अप. 01:35, कानपुर-अप. 01:46, पटना-अप. 01:26, देहरादून-अप. 01:53, गोरखपुर-अप. 01:33, लखनऊ-अप. 01:43 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 30, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण दशमी, संवत् 2076, सौर (धनु) पौष मास की 07, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 23, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष दशमी सायं 05:15 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। चित्रा नक्षत्र रात्रि 19:50 बजे तक तदन्तर स्वाति नक्षत्र शुरु। शोभन योग पूर्वा. 11:28 बजे तक तदन्तर अतिगण्ड योग शुरु। चन्द्रमा कन्या राशि के पूर्ण भोगकर प्रात: 08:29 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त सायं 05:15 बजे तक (पाताल), यायीजय योग शुरु रात्रि 07:49 बजे से, सर्वार्थसिद्धि योग शुरु।        
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में ठंड के साथ कोहरा रहेगा।

मेष : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।   
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।       
मिथुन : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।       
कर्क : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
सिंह : जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।         
कन्या : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायेें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।       
तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय ब्यर्थ करने बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।      
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।
धनु : मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता पर जोर दें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी।   
मकर : भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें।   
कुंभ : परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  
मीन : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि होने का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। अत: इस पर ध्यान दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment