बुधवार, 27 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 27 Nov 2019 02:29:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 27 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।   
बृषभ : किसी पुराने संबंधी के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करेंगे, तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।  बुद्धिमत्ता व परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान एवं उसके प्रति दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। 

सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताए मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव है। गलत विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। 
तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नये उत्साह का संचार होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी।    
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।    
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।    
मकर : वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट रहेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। 
मीन : नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं का स्मरण होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment