बुधवार, 10 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Apr 2019 06:49:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 10 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसासा होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।      
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। परिजनों के भावनात्मक सहयोग उत्साहित होंगे। घरेलू कार्योंं में ब्यस्तता बढ़ेगी।   
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर कायम रखें।     
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों  की अनुकूलता रहेगी।  

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं1। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।     
तुला : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है।   
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। 
धनु : घरेलू दायित्वों की पूर्ति से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।       
मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से अपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।      
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। 
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment