मंगलवार, 9 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 09 Apr 2019 01:42:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 9 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।   
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।     
मिथुन : व्यहार कुशलता व वाक्पटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।  काफी दिनों से प्रयासरत कार्य हल होगा।          
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।    

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी एवं स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी।  
कन्या : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। पुरानी समस्याओं पर विजय मिलेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे।          
तुला : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।   
वृश्चिक : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।       
धनु : रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छबि को कुप्रभावित करेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौतावादी बने।
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।
कुंभ : हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
मीन :  नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment