सोमवार, 8 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 08 Apr 2019 05:21:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 8 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
बृषभ :  आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है।     
मिथुन : तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।   
सिंह : बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या: व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।     
तुला : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। 
वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें।       
मकर : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा।   
कुंभ : चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है।   
मीन :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। संबंध में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment