बुधवार, 19 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 19 Dec 2018 07:19:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।




बुधवार, 19 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:08, काशी-प्रात: 06:38, कानपुर-प्रात: 06:51, पटना-प्रात: 06:30, देहरादून-प्रात: 07:08, गोरखपुर-प्रात: 06:39, लखनऊ-प्रात: 06:49 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:27, काशी-सायं 17:11, कानपुर-सायं 17:20, पटना-सायं 17:02, देहरादून-सायं 17:20, गोरखपुर-सायं 17:07, लखनऊ-सायं 17:16 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02.54, काशी-अप. 02:34, कानपुर-अप. 02:44, पटना-अप. 02:25, देहरादून-अप. 02:49, गोरखपुर-अप. 02:31, लखनऊ-अप. 02:41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:15, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:46, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:59, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:38, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:13, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:47, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:57 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 28 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 05, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 11, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी प्रात: 07:35 बजे तक तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 06:26 बजे तक उदित रहेगा तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:12 बजे तक तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र शुरु। परिघ योग रात्रि 21:55 बजे तक तदन्तर सिद्ध योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 07:35 बजे तक (स्वर्ग), मोक्षदा एकादशी व्रत वैष्णवों का, स्मातरे के एकादशी व्रत का पारण प्रात: 07:35 बजे के बाद, मौनी एकादशी, बैकुण्ठ एकादशी, गीता जयन्ती, अखण्ड द्वादशी, त्रिस्पृशा महाद्वदशी, ग्यारहवीं शरीफ, द्वादशी तिथि क्षय, सर्वार्थसिद्धि योग अर्धरात्रियोत्तर 04:12 बजे से सूर्योदय तक, शनि अस्त पश्चिम में प्रात: 09:43 बजे से।     

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में ठंड रहेगी साथ ही पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा। पूरे उत्तर भारत में रात्रि में ठंड रहेगी।
मेष : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें और अपनी क्षमताओं पर भरासेा करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।      
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।     
मिथुन : कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।      
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित ब्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।    
तुला : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्ध लोगों के स्वास्थ में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का प्रबल योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।  
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये  कार्य से हानि संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।   
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नये आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी।       
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 
कुंभ : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्र्य कुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment