मंगलवार, 18 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 18 Dec 2018 12:26:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 दिसम्बर, 2018 का राशिफल और पंचांग।


मंगलवार, 18 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:07, काशी-प्रात: 06:37, कानपुर-प्रात: 06:50, पटना-प्रात: 06:29, देहरादून-प्रात: 07:08, गोरखपुर-प्रात: 06:39, लखनऊ-प्रात: 06:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:27, काशी-सायं 05:11, कानपुर-सायं 05:19, पटना-सायं 05:02, देहरादून-सायं 05:20, गोरखपुर-सायं 05:06, लखनऊ-सायं 05:16 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02:17, काशी-अप. 01:55, कानपुर-अप. 02:05, पटना-अप. 01:46, देहरादून-अप. 02:12, गोरखपुर-अप. 01.53, लखनऊ-अप. 02.03 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:14, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:47, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:59, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:39, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:12, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:47, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:75 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 27, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 04, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 10, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी प्रात: 07:57 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। अिनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:38 बजे तक तदन्तर भरणी नक्षत्र शुरु। परिघ योग रात्रि 11:50 बजे तक तदन्तर शिव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि मे ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु रात 07:46 बजे से (स्वर्ग), मोक्षदा एकादशी व्रत स्मातरे का, अमृत एवं सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 04:38 बजे तक, यमदंष्ट्र योग अर्धरात्रियोत्तर 04:38 बजे से सूर्योदय तक, रवियोग समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 04:38 बजे। 

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाको में ठंडक बढ़ेगी। पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में रात्रि को ठंड व कोहरा रहेगा। मध्य-उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंड में वृद्धि होगी।
मेष : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें।
बृषभ : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।
मिथुन : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। निर्थक चिंताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बिमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। 
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन  अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।       
कन्या : कुछ भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।   
तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।  
वृश्चिक : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशहाली रहेगी। 
धनु : नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ  संभव। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य प्रति सतर्कता बरतें।   
मकर : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी।  
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
मीन : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment