साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन, पंचांग, साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग, पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
रविवार, 16 दिसम्बर, 2018, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:06, काशी-प्रात: 06:36, कानपुर-प्रात: 06:49, पटना-प्रात: 06:28, देहरादून-प्रात: 07:07, गोरखपुर-प्रात: 06:37 लखनऊ-प्रात: 06:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:26, काशी-सायं 05:10, कानपुर-सायं 05:18, पटना-सायं 05:01, देहरादून-सायं 05:19, गोरखपुर-सायं 05:06, लखनऊ-सायं 05:15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 01:09, काशी-अप. 12:44, कानपुर-अप. 12:55, पटना-अप. 12:35, देहरादून-अप. 01:06, गोरखपुर-अप. 12:43, लखनऊ-अप. 12:53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:21, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:57, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:08, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:48, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:18, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:56, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:06 बजे। राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 25 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 02, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 08, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 06:41 बजे तक तदन्तर नवमी तिथि उदित रहेगी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:08 बजे तक तदन्तर रेवती नक्षत्र शुरु। व्यातिपात योग अर्धरात्रियोत्तर 01:47 बजे तक तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), महानन्दा नवमी, कल्पादि नवमी, देवी पूजन से विष्णु की प्राप्ति, यायीजय योग अहोरात्र, सर्वार्थसिद्धि योग अहोरात्र, रवियोग समाप्त प्रात: 09:10 बजे तक, पुन: शुरु अर्धरात्रियोत्तर 03:28 बजे से।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रो में बर्फबारी जारी रहेगी। साथ ही पश्चिमोत्तरीय पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरा बढ़ेगा। उत्तर-मध्य मैदानी इलाकों में रात्रि में ठंड व कोहरा बढ़ेगा। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ेगी।
मेष- इस सप्ताह आपको भाग्य का अनुपम सहयोग मजबूती से मिल रहा है। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासो की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ- नई स्थितियों से प्रतिभा निखरेगी। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन- किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर परेशान होंगे। सब कुछ आपके अनुकूल नहीं हो सकता। अत: हर स्थिति में ऊर्जावान बने रहें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कर्क- इस सप्ताह व्यवहार कुशलता से भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता हुआ नजर आएगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य पर केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातो को दिल पर न लें।
सिंह- हर स्थिति में मिलनसारिता से सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दे। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसारैहैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
कन्या- पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में अपन कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कायार्ें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे।
तुला- इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव होगा। विद्यार्थी शिक्षा मे लापरवाही न करें। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से मन प्रभावित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन मे जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यवस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असन्तुलन का कारण बनेगा।
वृश्चिक - दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रानीतिज्ञों की शासन-सत्ता पर पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु भी केंद्रित हों। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
धनु- मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत इसमें सुधार लावें।
मकर- एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। एक तरफ परिवारिक वातावरण में रहकर छोटे-छोटे कष्टां का अभास होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति करेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
कुंभ- मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
मीन- किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुिष्ट हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
| Tweet![]() |