शुक्रवार, 14 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 14 Dec 2018 06:10:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 14 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।


राशिफल/पंचांग


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:35 कानपुर-प्रात: 06:48, पटना-प्रात: 06:27, देहरादून-प्रात: 07:05, गोरखपुर-प्रात: 06:36, लखनऊ-प्रात: 06:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:25, काशी-सायं 05:09, कानपुर-सायं 05:18, पटना-सायं 05:00, देहरादून-सायं 05:18, गोरखपुर-सायं 05:05, लखनऊ-सायं 05:15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.02, काशी-पूर्वा. 11:35, कानपुर-पूर्वा. 11:47, पटना-पूर्वा. 11:26, देहरादून-अप. 12:01, गोरखपुर-पूर्वा. 11:35, लखनऊ-पूर्वा. 11:45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात 11:35, काशी-रात 11:14, कानपुर-रात 11:24, पटना-रात 11:05, देहरादून-रात 11:30, गोरखपुर-रात 11:11, लखनऊ-रात 11:21 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 23 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् 2075, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 29, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 06, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी अर्धरात्रियोत्तर 04:16 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 22:42 बजे तक तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरु। वज्र योग अर्धरात्रियोत्तर 01:24 बजे तक तदन्तर सिद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 04:16 बजे से (भूलोक), स्थायीजय योग अर्धरात्रियोत्तर 04:16 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक, मित्र सप्तमी।                                                
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में बर्फ पड़ेगी और ठंड व कोहरा होगा। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंडक में वृद्धि होगी।

मेष : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
बृषभ : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा।   
मिथुन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से किये गये प्रयास सार्थक होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।   
कर्क : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे।   
सिंह : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
तुला : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
वृश्चिक : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन युक्तियों पर तत्पर होगा। राजनीतिज्ञों के लिए स्थितियां लाभप्रद होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। 
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
मीन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment