बृहस्पतिवार, 13 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 13 Dec 2018 06:10:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।


बृहस्पतिवार, 13 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:04, काशी-प्रात: 06:34, कानपुर-प्रात: 06:47, पटना-प्रात: 06:26, देहरादून-प्रात: 07:05, गोरखपुर-प्रात: 06:36, लखनऊ-प्रात: 06:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:25, काशी-सायं 17:09, कानपुर-सायं 17:17, पटना-सायं 17:00, देहरादून-सायं 17:18, गोरखपुर-सायं 17:05, लखनऊ-सायं 17:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11:27, काशी-पूर्वा. 10:58, कानपुर-पूर्वा. 11:11, पटना-पूर्वा. 10:50, देहरादून-पूर्वा. 11:26, गोरखपुर-पूर्वा. 10:59, लखनऊ-पूर्वा. 11:09 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 22:42, काशी-रात्रि 22:22, कानपुर-रात्रि 22:32, पटना-रात्रि 22:13, देहरादून-रात्रि 22:36, गोरखपुर-रात्रि 22:19, लखनऊ-रात्रि 22:29 बजे। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।


राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 22 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी, संवत् 2075, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 28, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 05, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष षष्ठी (06) अर्धरात्रयोत्तर 01:49 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 19:45 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग अर्धरात्रयोत्तर 00:37 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि मे संचरण करेगा। पंचक (पचखा), स्कन्द षष्ठी वत, गुहा षष्ठी, चम्पा षष्ठी (महाराष्ट्र), मूलकरुपिणी षष्ठी, रवियोग समाप्त सायं 19:45 बजे तक।                                                              
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिनों के अपेक्षा ठंड में वृद्धि होगी। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में वर्फ गिरने से मैदानी ईलाकों में ठंड बढ़ेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगी।
मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  
बृषभ : कुछ व्यवसायिक चिन्ताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।       
मिथुन : सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केन्द्रित होगा। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।          
कर्क : जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाए कष्टकारी हो सकती है। सुन्दर अभिलाषा मन मे प्रसन्नता लाएगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।  
सिंह : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।   
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिन्तित होगा। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगें।    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।  पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहो की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है।  
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। 
धनु : संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक है। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  
मकर : दूसरो की आलोचना को छोड़ कर अपने को रचनात्मक दिशा में सक्रीय करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच सफलता के आसार बढ़ेगा। संबंधों में कटुवचनों का प्रयोग न करें।
कुंभ : ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरो की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। अपने लक्ष्य व कार्य क्षेत्रे में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व देवें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment