बुधवार, 12 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 12 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।
![]() बुधवार, 12 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग |
राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 21 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, संवत् 2075, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 27, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 04, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी रात्रि 23:06 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु। श्रवण नक्षत्र अप. 16:36 बजे तक तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। व्याघात योग रात्रि 23:39 बजे तक तदन्तर हर्षण योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 06:11 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) शुरु अर्धरात्रियोत्तर 06:11 बजे से, श्री राम विवाहोत्सव, द्वितीया नाग पंचमी, रवियोग शुरु अप. 16:36 बजे से, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस। मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में ठंड रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कोहरे में वृद्धि होगी। उत्तरीय क्षेत्रों में रात्रि में ठंड होगी।
मेष : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता लाएगा। प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे की आकर्षित मन पर अंकुश लगावें। अपनी दिनर्चया को सुधारें और समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनावें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कर्क : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगो के लिए काफी अच्छा समय होगा।
कन्या : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरे। अत्याधिक कायरे की व्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग मिलेगा। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
वृश्चिक : परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में व्यस्तता से मन बोझिल होगा।
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी।
मकर : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ : पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। साधनाभाव मन में चिंता संभव। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मीन : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार हैं। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |