बृहस्पतिवार, 20 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 20 Dec 2018 06:50:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।




बृहस्पतिवार, 20 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:08, काशी-प्रात: 06:38, कानपुर-प्रात: 06:51, पटना-प्रात: 06:30, देहरादून-प्रात: 07:09, गोरखपुर-प्रात: 06:40, लखनऊ-प्रात: 06:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:28, काशी-सायं 17:12, कानपुर-सायं 17:20, पटना-सायं 17:03, देहरादून-सायं 17:20, गोरखपुर-सायं 17:07, लखनऊ-सायं 17:17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 15:36, काशी-अप. 15:17, कानपुर-अप. 15:26, पटना-अप. 15:08, देहरादून-अप. 15:30, गोरखपुर-अप. 15:14, लखनऊ-अप. 15:23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:18, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:48, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:01, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:40, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:17, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:49, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:59 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 29 शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 06, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 12, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी अर्धरात्रियोत्तर 04:35 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:04 बजे तक तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग रात्रि 19:25 बजे तक तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:59 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। प्रदोष व्रत, यायीजय योग अर्धरात्रियोत्तर 03:04 से अर्धरात्रियोत्तर 04:35 बजे तक, यमघण्ट योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 03:04 बजे तक, रवियोग शुरु अर्धरात्रियोत्तर 03:04 बजे से।

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंड में वृद्धि होगी। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा।
मेष : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।    
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए स्थितियां लाभप्रद रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।
सिंह : स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा।  
कन्या : भावनात्मक रुप से एकाकीपन का एहसास होगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। 
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न आने दे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।    
मकर : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें।    
कुंभ : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें।    
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment