Swara Bhasker Pregnancy: स्वरा भास्कर बनने वाली हैं मां, शादी के तीन महीने बाद फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Last Updated 06 Jun 2023 03:48:52 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। स्वरा ने अपने पति फहाद अहमद के साथ घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने पति फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।


बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। स्वरा ने अपने पति फहाद अहमद के साथ घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने पति फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने ट्विटर पर अपने पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।



उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कभी-कभी आपकी सारी दुआओं का ईश्वर आपको एक-साथ ही परिणाम दे देता है। ईश्वर का आशीर्वाद, आभार और उत्साहित (और अनजान!) हम एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में शादी की थी। कपल ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की।

स्वरा भास्कर के प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते ही उन्हें तमाम सेलेब्स और फैंस से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। फैंस उन्हें मुबारकबाद देते नहीं थक रहे हैं।
 

आईएननस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment