इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते दिखे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, फैंस ने किया ऐैसे रिएक्ट
एक फ्लाइट में बिजनेस क्लास को छोड़कर, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में आम यात्री की तरह सफर किया।
![]() इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते दिखे कार्तिक आर्यन |
दरअसल, कार्तिक का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, जिसमें अभिनेता जोधपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस आने के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखाई दे रहे हैं।
क्लिप में, कार्तिक विमान में यात्रियों से मिलते और उनका अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कार्तिक का ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वीडियो देखकर फैंस कार्तिक को डाउन टू अर्थ बता रहे हैं तो कोई उन्हें असली हीरो कह रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को बड़ा सा हग।' एक ने लिखा, 'बहुत हम्बल और डाउन टू अर्थ है।' एक यूजर ने लिखा, 'डिजर्व करता है भाई।' एक यूजर लिखते हैं, 'ये है असली हीरो कोई नेपोटिज्म की दी हुई सौगात नहीं।'
इस दौरान लोग उनकी पिछली रिलीज 'भूल भुलैया 2' में उनके प्रदर्शन के लिए ताली बजाते और उनकी प्रशंसा करते हुए भी देखे जा सकते हैं। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने ऐसा किया है। 'भूल भुलैया' के प्रमोशन के दौरान उन्हें इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते देखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक के पास 'शहजादा', 'कैप्टन इंडिया', 'आशिकी 3' और 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी कई फिल्में हैं।
| Tweet![]() |